मैं भी समझ रहा हूँ


 

"मुझे नहीं मालूम। पता करके बताऊंगा।"

उत्तर मालूम न होने पर, या आधा अधूरा पता होने पर बच्चे के सवाल का यह सबसे अच्छा उत्तर है।

इससे उनको पता चलता है कि कोई भी सब कुछ नहीं जानता।
जानने के लिए पता करना पड़ता है।
अध्यापक और अभिभावक सब कुछ नहीं जान सकते ! या गलत जानते हो सकते हैं।

पर बड़ों से "मुझे नहीं मालूम" ना सुनने वाले बच्चे उनकी बात को ही परम सच मान लेते हैं।

मैं गलत बात को सही मानने पर अड़े कुछ बच्चों से मिला हूं। उनका तर्क होता है, "यही सही है। हमारी टीचर ने बताया है।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ना; ज़रा सोचना!

बिल्ली की धनतेरस