संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाघ देखना

चित्र
  बाघ की कितनी सारी छवियाँ हैं। उसे जिसने भी देखा अपनी तरह से देखा। दिख गया बाघ किसी और को दिखने जंगल में रह गया। देखा हुआ बाघ एक कहानी बन कर हमारे साथ चला आया। कई लोगों को दिखा एक बाघ कई लोगों की कहानियों में रहता है। और बाघ देखने की सबकी कहानियाँ अलग-अलग होती हैं। हर बार दिखा बाघ एक अलग कहानी है। मैंने दूर से एक बाघ देखा है। वो गर्मी से बचने के लिए जंगल के एक नाले में बैठा था। मैं उसे देखकर लौट आया। और कई दिनों तक कल्पना में उसे देखता रहा।

तमीज से

चित्र