बाघ देखना
बाघ की कितनी सारी छवियाँ हैं।
दिख गया बाघ किसी और को दिखने जंगल में रह गया।
देखा हुआ बाघ एक कहानी बन कर हमारे साथ चला आया।
कई लोगों को दिखा एक बाघ कई लोगों की कहानियों में रहता है।
और बाघ देखने की सबकी कहानियाँ अलग-अलग होती हैं।
हर बार दिखा बाघ एक अलग कहानी है।
मैंने दूर से एक बाघ देखा है। वो गर्मी से बचने के लिए जंगल के एक नाले में बैठा था। मैं उसे देखकर लौट आया। और कई दिनों तक कल्पना में उसे देखता रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें