आपको समय मिले
नए साल में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य सब कुछ मिलने की कामना मिलती है।
पर कोई नहीं कहता कि आपको 'समय' मिले!
समय हवा, रोशनी और धूप की तरह सबको एक सा मिला है। पर किसीको नहीं मिल रहा!
किसी न किसी शय ने उसे रिप्लेस किया हुआ है, जरूरत ने, पैसे ने, और और पैसे ने, लालच ने। और खुद से मिल जाने के डर ने।
कोई तो कहे कि आपको समय मिले!
कुछ ना करने का समय मिले!
कुछ तो भी करने का समय मिले!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें