वीरता के इलाके

 


आज काम करते हुए एक शब्द प्रयोग मिला, 'क्षेत्रीय वीरता।'

मैंने यह प्रयोग पहली बार देखा। सोचा कि इसे कब कब प्रयोग कर सकते हैं!
कुत्तों के लिए कहा जाता है "अपनी गली में कुत्ता भी शेर!"
मतलब उनकी वीरता 'क्षेत्रीय वीरता' है।
कुत्तों के बाद मुझे शिंदे के शिवसैनिक याद आए। वे किसी के भी खिलाफ उपद्रव महाराष्ट्र में ही कर सकते हैं! कर्नाटक में नहीं कर सकते। मतलब उनकी वीरता 'क्षेत्रीय वीरता' है।
हम पाकिस्तान को धौंस दिखा सकते हैं। चीन के सामने भीगी बिल्ली बन जाते हैं। ऐसे देखें तो हमारी वीरता भी 'क्षेत्रीय वीरता' हुई।
हालाँकि मुझे लगता है कि उपरोक्त उदाहरणों में आई बातें वीरता नहीं हैं। वीरता जान बचाने में है, सहिष्णु हो सकने में है, माफ कर देने में है।
देखिए, शिक्षा की बात करते करते मैं क्या करने लगा। आप कहेंगे कि राजनीति करने लगा।
कोई नहीं, राजनीति से कुछ भी अछूता नहीं है, शिक्षा की बात ठीक से कर पाना भी राजनीति ही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ना; ज़रा सोचना!

मैं भी समझ रहा हूँ

बिल्ली की धनतेरस