21 वीं सदी के स्किल्स
आजकल शिक्षा में 21 वीं सदी की स्किल्स सिखाने पर जोर है। इसकी एक सूची यहाँ दी जा रही है-
-वाट्स एप ग्रुप बनाना और एडमिन बनना।
-रील्स बनाना।
- बिना सोचे खुले मन से चीजें फारवर्ड करना।
- वाहनों पर अपनी जाति और धर्म को प्रदर्शित करना।
-अपनी जाति और धर्म पर गर्व करना और दूसरे के प्रति नफरत रखना।
- ठेस खाने को बेताब आस्था का पालन करना।
-कर्मकांडों और उससे जुडी चीजों और व्यवहार की वैज्ञानिकता की जानकारी रखना और उसे बता पाना। ( रोजे, उपवास, तिलक, बिन्दी, गोबर, गौमूत्र, विशिष्ट पायजामा, गमछा, टोपी आदि।)
-सरकारों के हर निर्णय को सिर आँखों पर बिठाना।
अभी तो इत्ती ही बूझ रही है। सूची मुकम्मल करने में आपका योगदान अपेक्षित है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें